{"_id":"5f6f89798ebc3e9c0873d255","slug":"crime-auraiya-news-knp5850022151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में जनरल स्टोर के कर्मचारी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में जनरल स्टोर के कर्मचारी को मारी गोली
विज्ञापन
फोटो26एयूआरपी 20- गोली लगने से घायल युवक विशाल ठाकुर
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली अंतर्गत मदार दरवाजा में दबंगों ने मामूली विवाद में जनरल स्टोर के कर्मचारी को गोली मार दी। दुकान मालिक के बेटों न उसे 50 शय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
शहर गुमटी मोहाल में बबलू जनरल स्टोर में गोविंद नगर निवासी विशाल ठाकुर (23) पुत्र विनोद सिंह काम करता है। शनिवार दोपहर सवा 12 बजे साइकिल से दुकान मालिक के घर से अंडर गारमेंट्स के गत्ते लादकर आ रहा था।
मदार दरवाजा के गेट पर दो दबंगों ने उससे कहा कि ठीक से साइकिल चलाया करो। इसी बात पर विवाद हो गया। दबंगों ने उसे पीट दिया। शोर सुनकर दुकान मालिक का पुत्र अनुभव पहुंचा और बीचबचाव का प्रयास किया। दबंगों ने उसे भी पीट दिया।
विज्ञापन
एक ने तमंचे से विशाल पर फायर कर दिया। गोली विशाल के पेट में बाएं तरफ आरपार हो गई। अनुभव ने अपने भाई अर्सित के साथ घायल को 50 शय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि दो लोगों को पकड़ा है। जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। तमंचा भी बरामद कर लिया है।