फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

मॉनंग वॉक पर निकला युवक दोपहर तक नहीं पहुंचा घर

Sun, 13 Sep 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। मोहल्ला अशोक नगर का एक युवक रविवार को मार्निंग वाक पर निकला, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटा। बाद में युवक के कपड़े, मोबाइल व चप्पल अमावता नहर पुल पर रखे मिले। पत्नी ने नहर में डूबने आशंका जता कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने युवक की नहर में तलाश करा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला अशोक नगर निवासी प्रेमवती ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके पति ब्रजेश कुमार (36) बीमार रहते हैं। प्रतिदिन वह मार्निंग वाक पर जाते हैं। रविवार को भी वह सुबह पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटे। आसपास जानकारी की गई तो पति के कपड़ा, मोबाइल व चप्पल क्षेत्र के अमावता नहर पुल पर रखे मिले हैं।
विज्ञापन

पत्नी ने नहर में डूबने का आशंका जताई है। वहीं, नहर में युवक के डूबने की आशंका पर सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय व एसओ सुदीप मिश्रा फोर्स के साथ नहर पुल पर पहुंचे तथा युवक की तलाश शुरू कर दी है। एसओ सुदीप मिश्रा ने बताया की पत्नी की आशंका पर युवक की तलाश नहर में कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed