फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पुलिस ने दस साल के बच्चे को परिजनों से मिलाया

Tue, 08 Sep 2020 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत दस वर्षीय बच्चे को सोशल मीडिया के माध्यम से उसके परिजनों से मिलवाया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र के गांव कुन्ना टिबरू निवासी जमील का पुत्र सलमान (10) कानपुर के सरसौल में अपने दादी के पास रह रहा था। घर आने की जिद कर वह दादी के पास से चुपचाप निकल आया। किसी तरह तीन दिन पहले वह बाबरपुर कस्बे के तिराहे पर आ गया। सूचना मिलने पर पहुंची 112 नंबर पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
पुलिस ने बच्चे की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संडीला थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को रुबीना को दिखाया तो उसने अपने बेटे के रूप में उसकी पहचान की और कोतवाली आ गई। कोतवाली निरीक्षक ने सलमान को उसकी मां रूबीना को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सलमान की जानकारी कर आई उसकी मां रूबीना को सौंप कर उसे घर तक जाने के लिए किराया, खाने आदि के सामान की व्यवस्था के लिए रुपये देकर भेज दिया गया है। बच्चा तीन दिनों से कोतवाली पुलिस के पास रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed