{"_id":"5f567fdd8ebc3e43591a13ed","slug":"crime-auraiya-news-knp5813205113","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.60 लाख के नकली नोट बरामद, दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.60 लाख के नकली नोट बरामद, दो को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सोमवार की शाम सदर ब्लॉक परिसर के पास खड़ी एक बोलेरो कार से पुलिस ने गत्ते में रखे पांच-पांच सौ के 2.60 लाख रुपये के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि यह नकली नोट हैं।
इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन सोमवार की शाम लगभग छह बजे एक सूचना के आधार सदर ब्लॉक परिसर के पास पहुंचे। वहां खड़ी सफेद रंग की बोलेरो कार की तलाशी ली। एक गत्ते को खोला तो मास्क के नीचे कागजों में पैक पांच-पांच सौ रुपये की छह गड्डियां बरामद की। साथ ही मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। बरामद नोटों की गिनती कराने पर दो लाख 60 हजार रुपये निकले। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है।
उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि पुलिस ने ब्लॉक के पास खड़ी कार से कुछ नोट बरामद किए है। ये नकली हैं या असली इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही हकीकत सामने आएगी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।