{"_id":"5f55274c8ebc3e36be4d7e5c","slug":"crime-auraiya-news-knp581123822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक में घुसे आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को जालौन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से दो पेचकस बरामद किए हैं।
बताते चलें कि ने मेन गेट पर लगे चैनल को तोड़कर अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था। पर स्ट्रांग रुम चोरी का प्रयास असफल रहा। चोर की बैंक के अंदर की गई सभी गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने कोतवाली में प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान जालौन चौराहे पर एक युवक को संदिग्ध दिखाई देने पर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय पुत्र स्व.ठाकुर प्रसाद निवासी गांव क्योटरा बताया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पुलिस ने दो पेचकस बरामद किए। इस दौरान मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर युवक ने 1/2 अगस्त की रात शहर के सेंट्रल बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास करने की घटना कारित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।