{"_id":"5f55274d8ebc3e43591a133f","slug":"crime-auraiya-news-knp581123643","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह पूर्व हुई लूट के दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह पूर्व हुई लूट के दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला(औरैया)। बेला-इंदरगढ़ मार्ग पर तीन माह पहले लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से लूटे गए आभूषण भी बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने चोरी की एक बाइक व एक-एक तमंचा तथा कारतूस बरामद कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी उमा देवी पत्नी रामनारायन 22 जून को अपने बेटे संजय कुमार के साथ बाइक से अपने मायके रुरुकला से भदौरा गांव आ रही थीं। जैसे ही बाइक बेला-कन्नौज मार्ग से भदौरा गांव के बीच संपर्क मार्ग पर पहुंची। तभी अपाचे बाइक सवार तीन असलाहधारी लुटेरों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगा कर रोक लिया।
इससे पहले कि उमा देवी व पुत्र संजय कुछ समझ पाता। बाइक सवार लुटेरों ने उनके तमंचा लगाकर उनके पास मौजूद मोबाइल, पांच अंगूठी, दो चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र लूटकर भाग गए। इस मामले में बेला थाना उप निरीक्षक हेमंत कुमार ने शनिवार की रात पुलिस बल के साथ बेला-बिधूना मार्ग पर चेकिंग के दौरान कैथावा मोड़ के पास मुडियाई गांव के सामने बाइक सवार दो व्यक्तियों को आते देखा। जिस पर उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार दोनों व्यक्ति बाइक छोड़कर वहां से भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम सुमित नारायन पुत्र मोहर सिंह निवासी चकरपुर थाना बिधूना व अभिषेक यादव पुत्र अजय सिंह यादव निवासी उम्मेदपुर थाना बिधूना बताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक तमंचा 315 बोर व कारतूस के अलावा लूटी गई एक सोने की चेन, पांच अंगूठी, एक मंगलसूत्र बरामद किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने 22 जून को भदौरा मोड़ पर बाइक सवार मां-बेटे के साथ की गई लूट की घटना का खुलासा किया। इसमें पकड़े गए लुटेरे सुमित नरायन ने बताया कि उस दिन घटना में उसका भाई अनुज यादव भी साथ था। जो तीन सितंबर को इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया घटना के पीड़ित संजय कुमार व उनकी मां उमा देवी को बुलाकर बदमाशों व बरामद माल की शिनाख्त करवाई गई। जिसमें उन्होंने अपने सामान की पहचान की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों लुटेरों पर बिधूना में भी कई मामले दर्ज हैं।