फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

युवक को देहात में फेंक, कार ले गए लुटेरे

Wed, 29 Jul 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी गेल कैनाल रोड पर सोमवार की रात बाइक सवार तीन लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने कार से जा रहे पोर्टल के पत्रकार प्रशांत दोहरे को रोका और कार समेत अगवा कर लिया। बाद में कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में उसे फेंक कर कार लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी प्रशांत दोहरे पुत्र मनोज कुमार ने एएसपी कमलेश दीक्षित को पूछताछ के दौरान बताया कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे वह एनटीपीसी गेल कैनाल रोड पर अपनी नई कार से जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक आकर रुके। उन लोगों ने बीच में बैठे युवक को बीमार बताते हुए औरैया जाने का रास्ता पूछा। शीशे के अंदर से ही रास्ता बताया तो युवकों ने शीशा नीचे करने के लिए कहा। उन्होंने जैसे ही शीशा नीचे किया तो एक युवक ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और ड्राइविंग सीट से हटाकर दूसरी सीट पर बैठा दिया। एक युवक ने स्टेयरिंग संभाली और दूसरा कनपटी में तमंचा लगाए रहा। तीसरा युवक बाइक को लेकर आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

प्रशांत दोहरे ने बताया कि थोड़ी देर बाद उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई और हाथों को भी बांध दिया। रास्ते में अपहरण करने के एवज में किसी सरदार को फोन मिलाकर फिरौती की बात की। इस बीच तमंचे की बट से कई बार उसे पैरों, पीठ व गर्दन में मारा। इसी बीच कार रोकी और उसे सड़क के किनारे फेंककर भाग गए। इसके बाद किसी तरह हाथ व आंख पर बंधी पट्टी हटाई। आसपास जंगल था। काफी दूर गांव जाकर दूसरे से मोबाइल लेकर पुलिस को फोन किया। दिबियापुर पुलिस को सूचना मिली तो पीड़ित को ले आई। पीड़ित के अनुसार अपहरण कर्ता पीड़ित के दो मोबाइल, कार एवं नकदी लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सुरेंद्र नाथ, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कार की तलाश की जा रही है। पीड़ित से तहरीर देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed