{"_id":"5f206f9c8ebc3e9fb825e1c0","slug":"crime-auraiya-news-knp573825712","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगवा गांव मे रात के अधेरे मे पडोस के दो सगे भाईयो ने घर घुस कर महिला व उसकी देवरानी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगवा गांव मे रात के अधेरे मे पडोस के दो सगे भाईयो ने घर घुस कर महिला व उसकी देवरानी को पीटा
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव नौंगवा में सोमवार की रात गांव के ही दो सगे भाइयों ने एक घर में घुसकर महिला को जमकर पीटा। बीच बचाव करने आई देवरानी को भी मारापीटा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गांव नौंगवा निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी रजनीश कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात पति छत पर सो रहे थे। तभी तकरीबन 10 बजे गांव के ही दो सगे भाई घर में घुस आए। बिना किसी वजह के बाल पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पास में सो रही उसकी देवरानी ममता देवी बचाने आई तो उसे भी मारापीटा। शोरगुल सुनकर बच्चों की नींद खुल गई।
बच्चों के शोर मचाने पर छत पर सो रहे पति व आसपास के लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी सुबह तक घर छोड़कर भाग जाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। इस संबंध में चौकी प्रभारी रामप्रकाश का कहना है कि विजय लक्ष्मी की तहरीर पर वह मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी कर रहे है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।