फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

काल्पनिक सीन दोहराकर दोबारा अमित की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 12 Jul 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। लखनऊ के प्रॉपट्री डीलर अमित दुबे के अपहरण के मामले में आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक कोई ठोस सुराग न मिलने पर रविवार को एएसपी व सीओ ने फिर से घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान अधिकारियों ने फिर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही घटना स्थल पर काल्पनिक सीन क्रिएट कर स्थिति को समझने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि रविवार को देर रात तक कुछ परिणाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के लक्ष्मणपुर मिलकपुर के मूल निवासी अमित दुबे लखनऊ में पिछले दस सालों से रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। पांच जुलाई रविवार की सुबह लगभग सात बजे उनकी कार दिबियापुर रोड पर लावारिस हालत में मिली थी। रविवार को ही देर रात प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के पिता कमलेश दुबे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक अमित दुबे के बारे में पुलिस को कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर काल्पनिक सीन दोहराते हुए कार के घटना स्थल तक पहुंचने को लेकर कई तरह के कयास लगाए। वहीं घटना स्थल के सामने स्थित गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकि से खंगाला। इस बीच अधिकारियों ने मौजूद पुलिस टीम को सुभाष चौक से लेकर घटना स्थल तक सड़क के दोनों तरफ प्राइवेट प्रतिष्ठानों व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। पुलिस निर्देशों का पालन करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि अमित दुबे की तलाश को कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द अमित को सुरक्षित तलाश किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed