{"_id":"5ee66aac8ebc3e432a62b101","slug":"crime-auraiya-news-knp565559822","type":"story","status":"publish","title_hn":"द०ेज में 25 लाख न मिलने पर लड़के ने शादी होने से पहले ही तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द०ेज में 25 लाख न मिलने पर लड़के ने शादी होने से पहले ही तोड़ दिया रिश्ता
विज्ञापन
औरैया। लड़के वालों ने दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। यही नहीं दिए गए 2.51 लाख रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़ित लड़की के पिता ने इस आशय का प्रार्थनापत्र पुलिस अधीक्षक को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
पुरवा सबसुख निवासी पीड़ित श्रीकृष्ण पुत्र मुंशीलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उन्होंने गांव शहाब्दा निवासी एक लड़के से मई 2019 में पुत्री का रिश्ता तय किया था। इस दौरान उन्होंने रुकाई के लिए लड़के पक्ष के लोगों को 2.51 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद लड़के वालों की ओर से शादी की तिथि को लेकर टाम मटोल होने लगी।
मामला उलझता देख श्रीकृष्ण ने एक दिन लड़के से पूछा तो लड़के ने दस लाख रुपये में तय की गई शादी को दहेज की धनराशि कम बताते हुए कहा कि उसके परिजन इतने में संतुष्ट नहीं है। यदि वह 25 लाख रुपये दहेज में देंगे, तभी शादी हो सकेगी अन्यथा नहीं। इसके बाद सात जून 2020 को लड़के के गांव शहाब्दा में गांव के कुछ लोगों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में लड़का व उसके पिता के अलावा अन्य परिजनों ने कहा कि 25 लाख रुपये दहेज में नहीं मिलेंगे तो यह शादी नहीं हो सकेगी। इस पर पीड़ित ने जब रुकाई के दौरान दिए गए 2.51 लाख रुपये वापस मांगे तो उन लोगों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।