{"_id":"5eb83cfa8ebc3e9c9a5fc075","slug":"crime-auraiya-news-knp5594925186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई बनकर ठग ने मांगा ओटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनोई बनकर ठग ने मांगा ओटीपी
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर पंचायत कर्मी दीपक ठगी का शिकार होते-होते बचे। गुरुवार की रात उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसका चचेरा बहनोई बनकर रुपये ट्रांसफर करने के नाम पर ओटीपी नंबर पूछा। शक होने पर दीपक ने ओटीपी नंबर नहीं बताया। जिससे वह ठगी से बच गया।
दीपक के मुताबिक कॉल करने वाले ने कहा कि उसे एक व्यक्ति से रुपये लेने हैं। परंतु अभी मेरा फोन पे काम नहीं कर रहा है। इसलिए उसके खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कराने हैं। कॉल करने वाले ने दीपक से उसके बैंक खाते की डिटेल ले ली। साथ ही कहा कि अभी एक ओटीपी आएगा, वह उसे बता दे, ताकि रुपया ट्रांसफर करा सके।
इस बीच शक होने पर दीपक ने चचेरे बहनोई से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने किसी तरह का फोन न करने की बात कही। दीपक के अनुसार उसके बैंक खाते के रुपये तो सुरक्षित हैं। परंतु ठग द्वारा गलत ओटीपी डाले जाने से उसका बैंक खाता लॉक हो गया है।