फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पानी भरे ड्रम में डूबने से मासूम की मौत

Fri, 03 Apr 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
रुरुगंज (औरैया)। पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मके पुरवा के मजरा शाहपुर में शुक्रवार को दोपहर घर के आंगन में रखे पानी भरे ड्रम में खेल के दौरान गिर जाने से एक मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है।
विज्ञापन

मजरा शाहपुर में शुक्रवार को दोपहर अमित कुमार का तीन वर्षीय पुत्र सक्षम उर्फ टिल्लू अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेल-खेल में वह पानी के भरे ड्रमों के पास पहुंच गया और कुर्सी पर चढ़कर पानी से खेलने लगा। अचानक वह कुर्सी से फिसलकर ड्रम में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद टिल्लू को आंगन में न पाकर उसकी मां अंगूरी देवी ने उसे तलाश करना शुरू किया तो वह ड्रम के अंदर मृत पड़ा पाया गया। बेटे की मौत पर मां बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे गुड्डू जादौन ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। जानकारी पर पहुंचे लेखपाल कृष्ण स्वरूप ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। मृतक सक्षम के एक छोटी बहन प्रियंका एक वर्ष की है। सक्षम के पिता अमित बाहर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, लॉकडाउन के चलते वह अंतिम संस्कार में नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed