{"_id":"5e84c24b8ebc3e72f126c4d1","slug":"crime-auraiya-news-knp553285860","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर भट्ठा मजदूर की झोपड़ी में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर भट्ठा मजदूर की झोपड़ी में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर पथाई करने वाले युवक की बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के पत्नी, मां व बहन को जमकर पीटा। बाद में उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। आग से झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सभी सामान राख हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक गांव स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करने वाले हमीरपुर जिला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी है कि 30 मार्च की शाम गांव नगला पाठक निवासी बड़े पाल ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो गांव के मुकेश, छुटई, राकेश पाल व पुत्ती लाल निवासी गांव नगला पाठक ने उसकी पत्नी, मां, बहन व उसके साथ मारपीट की।
रात पौने एक बजे जब वह परिवार सहित भट्ठा स्थित झोपड़ी में सो रहा था, तभी इन लोगों ने वहां आकर उसकी झोपड़ी में आग लगा दी और भाग निकले। अचानक आग से किसी तरह वह अपने परिवार को बचा पाया। लेकिन वहां रखा गृहस्थी का सामान, गल्ला मोबाइल जलकर राख हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।