फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

विवाह समारोह से लापता मासूम कानपुर में घूमता मिला

Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। नगर के एक गेस्ट हाउस से छह दिन पहले लापता पांच वर्षीय मासूम सोमवार की रात कानपुर के गीतानगर क्रासिंग पर घूमता मिला। कानपुर के काकादेव थाने की पुलिस से सूचना मिलने पर बिधूना पुलिस मंगलवार को बच्चे को यहां कोतवाली ले आई। परिजनों को बुलाकर बच्चा उनके सुपुर्द किया। बच्चे को सकुशल पाकर माता-पिता के आंसू छलक आए। उधर, एसपी सुनीति ने बच्चे की तलाश में लगी पुलिस टीम को 10 हजार रुपया पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी बीरभान सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। 26 फरवरी को नगर के जेटी गार्डन गेस्ट हाउस में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से उनका पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा लापता हो गया था। इस पर उन्होेंने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सुनीति ने बच्चे की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन

कृष्णा सोमवार की रात कानपुर के गीतानगर रेलवे क्रासिंग पर चाय की दुकान के पास घूमता हुआ दिखा। एक टेंपो चालक ने काकादेव थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को थाने ले गई और थाने में चस्पा पंफलेट के आधार पर बिधूना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिधूना पुलिस कानपुर से कृष्णा को यहां ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस यह नहीं बता पा रही कि बालक कानपुर कैसे पहुंच गया। क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास के जिले में थाना, स्टेशन, मंदिर व तहसील आदि में पंफलेट चस्पा किए गए थे। उन्हीं के आधार पर बिधूना पुलिस ने बालक को खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed