{"_id":"5e1cb80f8ebc3e879937d065","slug":"crime-auraiya-news-knp5382461176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ते पर बैठी महिला अधिवक्ता से दबंगों ने मारपीट कर चेन व नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ते पर बैठी महिला अधिवक्ता से दबंगों ने मारपीट कर चेन व नगदी लूटी
विज्ञापन
औरैया। सदर क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में स्थित बस्ते पर बैठी अधिवक्ता कंचन के साथ दो लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले से चेन व कोट की जेब में रखे दो हजार रुपये लूट लिए। कंचन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांशीराम कालोनी कखावतू गांव निवासी अधिवक्ता कंचन ने बताया कि वह जनपद न्यायालय औरैया में वकालत करती हैं। सोमवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे वह जनपद न्यायालय औरैया स्थित अपने बस्ते पर बैठी थीं। उसी दौरान खानपुर फफूंद निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ शिवम व हिमांशु उसके बस्ते पर आए। दोनों लोगों गालियां देते हुए उनकी लात-घूसों व थप्पड़ों से पिटाई कर दी।
उन्हें गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी उनके गले में पड़ी सोने की चेन व कोट में रखे दो हजार रुपये निकाल ले गए। मामले में थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि महिला अधिवक्ता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।