{"_id":"5e18be9e8ebc3e87f93a0a7d","slug":"crime-auraiya-news-knp537615341","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज से चोरी गया ट्रैक्टर बिधूना में बरामद, सरगना समेत चार चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज से चोरी गया ट्रैक्टर बिधूना में बरामद, सरगना समेत चार चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 10 एयूआरपी 20- पकड़े गए चारों आरोपियों के साथ पुलिस टीम
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। भटौरा गांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की एक ट्रैक्टर ट्राली व एक कार बरामद की है। वाहन चोरों के पास से दो तमंचा व कारतूस भी मिला है। इनका एक साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं।
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के किसई जगदीपुर से 06 जनवरी को ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने की सूचना पर बिधूना कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार गुरुवार की शाम भटौरा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उधर से ट्रैक्टर ट्राली समेत आ रहे पांच लोगों को पुलिस ने रोका और ट्रैक्टर के कागज दिखाने को कहा।
कागज न होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर पूछताछ की तो पकड़े गए युवक शिवा दुबे पुत्र विनीत कुमार दुबे, राजकुमार पुत्र मेघनाथ, सुनील पुत्र कौशल किशोर निवासी जरियापुर थाना सौरिख जिला कन्नौज और रामू शाक्य पुत्र रामजीत निवासी भटौरा थाना बिधूना बताया। एक अन्य पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए चारों लोगों की तलाशी ली तो इनके पास से दो तमंचा व कारतूस मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ट्रैक्टर चोरी करने में प्रयोग की गई ईको वैन व एक लॉक तोड़ने वाली चाभी बरामद की है। क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह से बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज है। अन्य थानों से भी रिकार्ड चेक कराया जा रहा है। बताया कि इन पांचों का सरगना सुनील कुमार पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है।