{"_id":"5de5599a8ebc3e54ac7bc6f2","slug":"crime-auraiya-news-knp52969038","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर वेंदी में दिन भर हंगामे के बाद शाम को हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर वेंदी में दिन भर हंगामे के बाद शाम को हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। गांव शाहपुर वेंदी में रविवार को हिमांशु दोहरे की मौत के बाद देर शाम परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर अजीतमल पहुंच गए। रिपोर्ट में दो नाम और बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर एएसपी ने विवेचना में नाम शामिल करने की बात कहकर मामले को शांत कराया और सभी को घर भेज दिया। सोमवार को सुबह से दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन अड़ गए। साथ ही शव का अंतिम संस्कार करने के मना कर दिया।
इसके बाद दिन भर हंगामा चलता रहा। एहतियात के तौर पर गांव में कई थानों की फोर्स बुला ली गई। काफी जद्दोजहद के बाद सोमवार की देर शाम शव को खेत में दफन किया गया। वहीं, पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच सीओ कमलेश पांडेय कर रहे हैं।
सोमवार को सुबह परिजनों ने घर के सामने शव रख दिया और अन्य दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी कमलेश दीक्षित शाहपुर वेंदी पहुंचे और परिजनों को समझाया-बुझाया। लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। मृतक की बहन नंदनी का कहना था कि पुलिस उस लड़की का नाम रिपोर्ट में शामिल कर गिरफ्तार करें। पुलिस जब तक उसे गिरफ्तार नहीं करेगी, वह अंतिम संस्कार नहीं होने देगी।
विज्ञापन
इसी बीच वहां पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने की चेतावनी दी। हाईवे जाम करने की भनक लगते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। फफूंद थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, अछल्दा थाना अध्यक्ष विष्णु गौतम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। दिन भर चले हंगामे के बाद देर शाम मृतक का शव खेतों में दफना दिया गया।
उधर, सोमवार को मृतक के घर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे और बसपा जिलाध्यक्ष इन्द्रेश शाक्य पहुंचे और मृतक के पिता परशुराम से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सरिता दोहरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म नंद दोहरे आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पेास्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया गया है, जिसमें हिमांशु की मौत गले में दबाव पड़ने से मौत होना दर्शाया गया है। हिमांशु की मौत हैगिंग के चलते हुई है।