{"_id":"5d94f5388ebc3e017347792f","slug":"crime-auraiya-news-knp5173463109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक न लेने पर पति ने पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक न लेने पर पति ने पत्नी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला दलेलनगर में तलाक देने से इंकार करने पर पति ने विवाहिता को मारापीटा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज की गई है।
दलेलनगर निवासी तरन्नुम पत्नी शकील खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका निकाह 26 मार्च 2017 को गांव के ही शकील खान पुत्र स्व. हबीब खान के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति शकील खान, जेठ शरीफ, ननद बानो व सूफी, भांजा आसिफ दहेज में तीन लाख रुपये व एक बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया।
इसके बाद उसने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर वे लोग मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। 25 सितंबर को शाम छह बजे पति व उसके साथ दो अन्य लोग घर में घुस आए और पति ने कहा ‘तलाक-तलाक-तलाक।’ उसने जब तलाक देने से मना किया तो लात घूंसों से पीटा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना से पहले पति गांव के लोगों को तरह-तरह के वीडियो भेज रहा था। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।