{"_id":"5d8bb4668ebc3e015d44c7ee","slug":"crime-auraiya-news-knp515905313","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अंग्रेजी शराब के 577 गत्तों को पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अंग्रेजी शराब के 577 गत्तों को पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने मंगलवार की रात हाईवे स्थित गांव अजनपुर गेट के पास इटावा की ओर से आ रहे एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक में लदी विभिन्न ब्रांड की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 577 गत्ते बरामद की गई।
इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक व एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक समेत अंग्रेजी शराब के गत्ते कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बरामद शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।
एसपी सुनीति ने इतनी बड़ी बरामदगी पर स्वॉट व कोतवाली पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है। उधर, इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। भूसे की आड़ में लाखों रुपये की शराब तस्करी की जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक में बाहर की तरफ लदा भूसा हटाया। तब जाकर भूसे में छिपी शराब की पेटियां दिखाई दी।