{"_id":"5d769d148ebc3e017e52b304","slug":"crime-auraiya-news-knp5126128143","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का इनामी पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। रविवार की रात फफूंद थाना पुलिस ने पाता चौकी क्षेत्र के कन्हों नहर पुल के नजदीक हुई मुठभेड़ के दौरान जालौन जनपद में एक वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे 15 हजार का इनामी एक शातिर अपराधी को दबोच लिया। पकड़े गए अपराधी पर एमपी के भिंड सहित यूपी के औरैया, जालौन, कन्नौज व कानपुर नगर में सात संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया की शनिवार की रात एक बजे फफूंद थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल, पाता चौकी इंचार्ज पवन कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम कन्हों नहर पुल पर पहुंची। जहां पुलिस को देख एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। फायर करने वाले युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक ने अपना नाम रविकांत दिवाकर पुत्र स्व. तुलसीराम नविासी ग्राम खानपुर थाना फफूंद हाल निवास परशुाराम गली कस्बा व थाना दिबियापुर बताया।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक से एक तमंचा 315 बोर तीन कारतूस बरामद हुए। बताया कि पकड़ा गया अपराधी बेहद शातिर लुटेरा व चोर है। उसके ऊपर मध्य प्रदेश के जनपद भिंड सहित यूपी के औरैया, कानपुर नगर, कन्नौज एव जालौन में सात संगीन मुकदमे दर्ज है। जिसमें जालौन के पुलिस अधीक्षक द्वारा हाल में ही इस पर 15 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।