{"_id":"5d769d158ebc3e017f1e58ae","slug":"crime-auraiya-news-knp512612566","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और उसके साथी ने प्रधानाध्यापक को स्कूल परिसर में पीटा, बच्चे सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान और उसके साथी ने प्रधानाध्यापक को स्कूल परिसर में पीटा, बच्चे सहमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज (औरैया)। विद्यालय की रसोई घर में जाने से मना करने पर ग्राम प्रधान व उसके साथी ने प्रधानाध्यापक को जमकर पीटा। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई, बच्चे सहम गए। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिधूना कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान व उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान और उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। यह घटना सोमवार को गांव ऐली के प्राथमिक पाठशाला में हुई।
श्रीपति द्विवेदी पुत्र संतोष कुमार द्विवेदी निवासी मूसानगर कानपुर देहात सात जुलाई 2015 से गांव ऐली के प्राथमिक पाठशाला में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य ऐली गांव के प्रधान राकेश सिंह चौहान का साथी अवधेश सेंगर निवासी ऐली करा रहा है। बताते हैं कि रोजाना आकर विद्यालय के रसोई घर में बैठ जाता है। सोमवार को भी अवधेश सेंगर रसोई घर में जाकर बैठ गया। इस पर प्रधानाध्यापक ने उसे बैठने से मना किया और आशंका जताई कि मिड-डे मील में कुछ मिला न दे। इस पर प्रधान और उसके साथी अवधेश से उसकी बहस हो गई।
प्रधानाध्यापक ने मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा तो प्रधान और उसके साथी ने मिलकर उसे जमकर पीटा, जिससे प्रधानाध्यापक घायल हो गया। इस घटना से विद्यालय में अफरातफरी मच गई, बच्चे सहम गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिधूना कोतवाली पुलिस और रुरुगंज चौकी पुलिस ने प्रधान और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। प्रधानाध्यापक ने प्रधान राकेश सिंह चौहान और उसके साथी अवधेश सेंगर के खिलाफ 12300 रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। उधर, बिधूना कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। प्रधान और उसके साथी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक श्रीपति द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 में स्कूल में शौचालय, पेयजल और विद्युत व्यवस्था की सूचना मांगी गई थी। इस पर उसने स्कूल में शौचालय आदि की सुविधा न होने की रिपोर्ट लगा दी थी, जिससे प्रधान नाराज चल रहे थे। स्कूल में एक बालक और बालिका शौचालय बना था। उसे प्रधान ने यह कहकर तुड़वा दिया था कि इसकी जगह मॉडल शौचालय बनाया जाएगा। पर अभी तक मॉडल शौचालय नहीं बनाया गया। इसके अलावा स्कूल में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की उसने लिखित शिकायत बड़े अफसरों से की थी। इसको लेकर भी प्रधान उससे खुन्नस मान रहें। वहीं, इस बाबत सहायक अध्यापक अवध किशोर का कहना है कि इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी तो वह लोग विद्यालय में शिक्षण कार्य कैसे करेंगे।