{"_id":"5d7551d08ebc3e01346cb7d2","slug":"crime-auraiya-news-knp512414897","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री की हत्या करने का आरोप लगा पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री की हत्या करने का आरोप लगा पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में जुलाई में सावन के सोमवार को मंदिर पूजन करने जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा की मां ने तंत्र मंत्र के चक्कर में तीन ग्रामीणों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि कोतवाली इंस्पेक्टर ने इस तरह की जानकारी से इंकार किया है।
गांव आनेपुर निवासी रविता देवी पत्नी स्व.रघुनंदन सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री मोहनी (18) बीए की छात्रा थी। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की पुत्री की तबियत खराब रहती है। इस पर वह अपनी पुत्री को ठीक कराने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान कराता था। गांव के तीन लोग उसकी पुत्री को घर से बुलाकर ले जाकर उसकी पुत्री को सामने बैठाकर तंत्र मंत्र कराते थे। 29 जुलाई की सुबह चार बजे गांव निवासी एक महिला व एक युवती उसके घर आई और उसकी पुत्री मोहनी को देवकली मंदिर साथ भेजने को कहा।
इस पर उसने पुत्री को उन लोगों के साथ भेज दिया। उन लोगों ने रास्ते में षडयंत्र करके पुत्री की हत्या कर दी। बाद में दुर्घटना में उसकी मौत होने की जानकारी दी गई। उधर, इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई भी शिकायती पत्र नहीं आया है।