{"_id":"5d75511e8ebc3e93ba1b0eac","slug":"crime-auraiya-news-knp512414714","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व भाई के साथ नौ लोगों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व भाई के साथ नौ लोगों ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मधुपुर में दो दिन पहले ग्राम प्रधान के घर पर कुछ लोगों ने पथराव किया। विरोध करने पर प्रधान व उनके भाई के साथ मारपीट की। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। उधर, एक अन्य घटना में कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार क्षतिग्रस्त कर दी गई।
गांव मधुपुर के ग्राम प्रधान जगत नारायन उर्फ छोटू पुत्र हवलदार ने कोतवाली में तहरीर दी है कि छह सितंबर को सुबह तकरीबन 10 बजे वह गांव में ही मौजूद थे। तभी गांव जोगीपुर निवासी लल्लन पुत्र दयाशंकर, भारत पुत्र रामसनेही, संजीव पुत्र राम स्वरूप, कौशल पुत्र राम सेवक, रविंद्र पुत्र नाथूराम, सतेंद्र पुत्र प्रदीप, सौरभ पुत्र वीरेंद्र व राजू पुत्र वीरेंद्र व कमलेश पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी मधुपुर वहां आए और उसे व उसके भाई गोविंद से बिना वजह गालीगलौज करने लगे। प्रधान ने बताया कि जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंकने के साथ ही उसे व उसके भाई के साथ मारपीट की। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि बीते दिनों वह कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने से जा रहे थे। तभी वहां पहुंचे मनीष निवासी कांशीराम कालोनी ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी मारुति वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।