फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya,hatya

मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने कोतवाली घेरी

Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,auraiya,hatya
अजीतमल (औरैया)। अयाना थानाक्षेत्र के भैरोंपुर गांव निवासी युवक की इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतक के भाई ने लोगों पर मारपीट कर घायल करने और इलाज के दौरान मौत होने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं मुकदमा दर्ज करने में हो रही देरी के कारण मृतक के परिजन रविवार शव लेकर कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

भैंरोपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई राजेश राजपूत (42) पुत्र रामसेवक गांव के ही तुलसीराम पुत्र नारायण के साथ एक अक्तूबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे इटावा से लौटकर लक्ष्मणपुर की मडै़या पहुंचा। जहां मौजूद दलेल नगर निवासी तीन लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। जब भाई ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने बाइक सवार भाई व उसके दोस्त के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उसके भाई की बाइक वहां खड़े एक व्यक्ति पर गिर गई।
विज्ञापन

जिस पर लोगों ने उसके भाई राजेश व साथ में मौजूद तुलसीराम को डंडो, ईंट-पत्थर से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित भाई ने बताया तभी उधर से गुजर रहे राहगीर समीर पुत्र सर्वेश आदि लोगों ने भाई को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी, इटावा रेफर कर दिया। जहां रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उनके भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम लगभग चार बजे मृतक का शव लेकर कोतवाली पहुंचे सर्वेश व अन्य ग्रामीणों ने मुकदमा लिखे जाने में हो रही देरी पर कोतवाली का घेराव किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गया प्रसाद ने बताया मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गांव भैंरोपुर निवासी मृतक के चचेरे भाई मनोज ने बताया मृतक तीन भाई थे। जिसमें सबसे बड़े सर्वेश, दूसरे नंबर पर मृतक व तीसरे नंबर पर कुमतेश हैं। बताया कि राजेश की दो शादियां हुई थीं। जिसमें दोनों की बीमारी से मौत हो चुकी है। उनके बच्चे नहीं हैं। बड़ा भाई इटावा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां काम करता है। तीसरे नंबर का भाई पॉक्सो एक्ट में पहले ही जेल में बंद हैं। बताया मृतक राजेश राज मिस्त्री का काम करता था। राजेश इटावा निवासी अपने भाई सर्वेश के यहां छठी संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मृतक अपने दोस्त के साथ इटावा से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में किसी घायल को सड़क पर पड़ा देख उसकी मदद करने के लिए रुके थे। इसी बीच वहां पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने दोनों को घटना करने वाला समझकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed