फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,apharan,auraiya

बरामद कार जिपंअ की होने की चर्चा

Sun, 31 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime,apharan,auraiya
दिबियापुर (औरैया)। गेल पाता में काम करने वाली आप्टेक कंपनी के आरसीएम समेत 5 अफसरों के अपहरण के मामले में जिस कार को जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई की बताकर पुलिस ने बरामद की। वह कार जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे की होने की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि कार घटना में प्रयुक्त हुई है। इसके चलते बरामद की गई है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को गेल पाता पैट्रोकिमिकल में काम करने वाली आप्टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के आरसीएम समेत पांच अफसरों को बदमाशों ने कार से अगवा कर लिया था। इस मामले में अब तक 6 बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम गिरफ्तार कर चुकी है। फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई पिंटू दोहरे, विष्णु चौहान, विष्णु चौहान के भाई किशनू निवासी सूरजपुर के खिलाफ गैरजमानती वारंट व 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इस बीच शुक्रवार की रात पुलिस ने गांव मढ़ोकमीत बेला से एक कार बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि कार जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के भाई की है। रविवार को लोगों ने ऑनलाइन एप के माध्यम से कार का नंबर सर्च किया तो यह कमल सिंह के नाम पर पंजीकृत मिली। इसके बाद बरामद कार जिला पंचायत अध्यक्ष की होने की चर्चा होने लगीं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि कार घटना में प्रयुक्त होने के सबूत मिले हैं। बरामद हुई कार से ही जिला पंचायत अध्यक्ष का भाई अफसराें को ले गए थे। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी से इंनकार किया कि कार जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम है। बतादें कि पुलिस को पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि कंपनी कर्मियों के अपहरण मामले में दो बाइकों व दो कारों का प्रयोग हुआ था। इसमें से एक कार बरामद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने बताया कि कार मेरे ही नाम है। लेकिन घटना से गाड़ी का कोई लेनादेना नहीं हैं। जिस दिन की घटना है, उस दिन गाड़ी से वह एक कार्यक्रम में गए थे। हालांकि यह गाड़ी भाई ही नहीं घर के अन्य सदस्य भी प्रयोग में लाते है। बताया कि राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षियों ने फसाने की साजिश की है। इस समय विपक्ष हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed