{"_id":"639b660d1026a76b732030b4","slug":"crime-accident-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp7336942139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक डिवाइटर से टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक डिवाइटर से टकराया, मौत
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी व कानपुर देहात के गांव भुपैयापुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक को बुधवार देर रात बकेवर थाना क्षेत्र में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। शिक्षक बाइक से उछलकर सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराया। उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव के घर आते ही कोहराम मच गया। शिक्षक बुआ के नौबार कार्यक्रम में शामिल होकर गांव सुनवर्षा से लौट रहा था।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी निर्भय सिंह (49) कानपुर देहात के विकास खंड राजपुर के गांव भुपैयापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक था। बुधवार को वह इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव सुनवर्षा बुआ के निधन के बाद नौबार कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गया था।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद शिक्षक वहां से बकेवर के गांव बनी का नगला निवासी बहन के यहां चला गया। जहां से रात में वह घर लौट रहा था। रात लगभग नौ बजे बकेवर के हाईवे पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। डिवाइडर से टकरा कर उसका हेलमेट टूट गया और चेहरे में गंभीर चोट आ गई। बकेवर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शिक्षक का शव जैसे ही मोहल्ला बनारसीदास स्थित घर पहुंचा तो पत्नी सोनी, पुत्रियां कशिश (15), तनिश (13), पुत्र शौर्य (11) व आरव (9) का रो-रो कर बुरा हाल था।