फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cricket,auraiya,sport

फाइनल मुकाबले में एटा ने औरैया को दी शिकस्त

Sun, 03 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
cricket,auraiya,sport
अजीतमल (औरैया)। कस्बे के जनता महाविद्यालय में फिट इंडिया टीचर्स गेम वेलफेयर ऐसोसिएशन की ओर से जोनल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फाइनल मुकाबले में एटा की टीम ने औरैया को छह विकेट से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

रविवार को अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे एवं ब्लाक प्रमुख अछल्दा शरद राणा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहला मैच एटा और फिरोजाबाद के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोजाबाद की टीम ने 12 ओवर में 116 रन बनाए। जवाब में एटा की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एटा और औरैया की टीमों के बीच हुआ। यूटा के मंडल अध्यक्ष नीरज राजपूत और जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल ने खिलाड़ियों का परिचय लेने के बाद टॉस कराया। औरैया के कप्तान रामजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन

औरैया की टीम विपक्षी गेंदबाजों की घातक प्रदर्शन के चलते 11.4 ओवर में 93 रन बनाकर आल आउट हो गई। एटा की ओर से कुलदीप ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। वहीं औरैया के हर्ष पांडेय ने टीम के लिए छह गेंदों में 16 रन की उपयोगी पारी खेली। एटा की टीम ने 11.2 ओवर में ही चार विकेट खोकर 94 रन बनाकर जीत हासिल की। संत कुमार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। इस मौके पर दीपक दुबे, मनीष मिश्रा, महेश शर्मा, मनोज भदौरिया, अमित दुबे, अमोल दुबे, अनिल दीक्षित, मुकुल यादव, प्रमोद दुबे, हर्ष पांडेय, रामजीवन, नीरज राजपूत, ओम पोरवाल, आलोक बाबू गुप्ता, मुकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed