{"_id":"609d755d8ebc3e8dc2578b5b","slug":"covid-19-doctor-positive-auraiya-news-knp628273132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर, पांच की मौत, 176 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर, पांच की मौत, 176 नए केस मिले
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पांच लोगों की मौत गुरुवार को हो गई। जिले में 176 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9598 हो गई है। वहीं, पांच गंभीर संक्रमितों की मौत होने पर मरने वालों की कुल संख्या 139 पहुंच गई है। लखनऊ लैब से अब 1065 आरटीपीसीआर के सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-2 में गंभीर संक्रमित 25 मरीजों का उपचार जारी है। जिले के बाहर के 14 अस्पतालों में 26 गंभीर संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में 256 एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं।
संक्रमित मरीजों का आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है। इससे चिंतित अधिकारियों ने सैंपलों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभागीय अधिकारी प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को संक्रमित मरीजों के बढ़ने पर जांच टीमों को और अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संक्रमित मरीज के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
बेला (औरैया)। कुंवर हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि कुमार सिंह की गुरुवार को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रवि की चुनाव ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हुई थी। बस्ता जमा करते वक्त उसकी बिधूना में हालत खराब हो गई थी। जहां से उसे परिजनों के पास ग्वालियर भेज दिया गया था। वहां कोरोना जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।