{"_id":"6a57d71bcb77ef3d91040124","slug":"cousin-shoots-young-man-over-land-dispute-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1589090-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने युवक को मारी गोली
Thu, 16 Jul 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव भीखेपुर निवासी राजीव कुमार (28) शाम करीब पौने सात बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी जमीन के विवाद में उसके चचेरे भाई ने गोली मार दी।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुचीं। पुलिस घायल को सीएचसी पहुंचाया। मुलायम सिंह अजब सिंह व धुव्र सिंह तीन सगे भाई थे। इसमें ध्रुव सिंह अविवाहित थे। उनका पिछले वर्ष अगस्त माह में निधन होने के बाद जमीन दोनों भाइयों के नाम वसीयत में दर्ज हो गई। उनकी मृत्यु के बाद जमीन उनका भतीजा जोत रहा था। इसी बात के विवाद को लेकर आरोपी ने राजीव कुमार पर गोली चला दी। आरोपी मुलायम सिंह का बेटा है।
वारदात की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी बिधूना पी पुनीत मिश्र ने सीएचसी पहुंचे। डॉ. ललित मोहन ने घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। बारूद के कण को परीक्षण के लिए भेजे गए हैं l घायल राजीव के पिता अजब सिंह ने बताया कि राजीव पर भतीजे ने हमला किया है। उस पर भी लाठी से वार किया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी पी पुनीत मिश्र ने बताया कि मौके पर पहुंच कर घायल से जानकारी की है। सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। परिवार के चचेरे भाई पर गोली मारने का आरोप है। उधर, परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है।