फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   court,jail,murder accused

दोहरे हत्याकांड में दूसरे गवाह ने कोर्ट में गवाही दी

Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
court,jail,murder accused
औरैया। शहर के बहुचर्चित मंजुल चौबे हत्याकांड की मंगलवार को न्यायालय में सुनवाई हुई। दोहरे हत्याकांड में विभिन्न जेलों में निरुद्ध सपा एमएलसी कमलेश पाठक सहित सभी 11 आरोपियों को विशेष एमपी/एमएलए/कोर्ट में पेश किया गया। जहां इस मुकदमें के दूसरे चश्मदीद गवाह संजय चौबे ने आरोपियों के विरुद्ध गवाही दी। अगली सुनवाई में 11 जनवरी को बचाव पक्ष के वकीलों की ओर से गवाह से जिरह की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाई संतोष पाठक, रामू पाठक, सरकारी गनर, कार चालक व सगे-संबंधी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सभी के विरुद्ध हत्या में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। 21 महीनों से विभिन्न जेलों में निरुद्ध आरोपियों की सुनवाई विशेष न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट रजत सिन्हा के समक्ष चल रही है। इस मामले के वादी की गवाही पूर्ण होने के बाद दूसरे चश्मदीद गवाह संजय चौबे को गवाही के लिए तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवाह मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित हुआ। जहां पर अभियोजन व बचाव पक्ष के वकीलों की उपस्थिति में गवाह संजय चौबे ने एफआईआर में लिखे गए तथ्यों को स्वीकारते हुए गवाही दी। उक्त गवाह से अब बचाव पक्ष के वकील जिरह करेंगे। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 11 जनवरी तय की है। गवाही के बाद सभी आरोपियों को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed