{"_id":"6a9f079d549570c219038615","slug":"children-in-balvatika-will-also-receive-free-uniforms-shoes-and-socks-auraiya-news-c-211-1-aur1006-151122-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बालवाटिका के बच्चों को भी मिलेगी मुफ्त यूनिफॉर्म और जूता-मोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बालवाटिका के बच्चों को भी मिलेगी मुफ्त यूनिफॉर्म और जूता-मोजा
Tue, 08 Sep 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले के परिषदीय प्री-प्राइमरी (आंगनबाड़ी केंद्र और बालवाटिका) में पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष की आयु के छोटे बच्चों को अब निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म, जूता और मोजा की सुविधा मिलेगी। शासन के नए निर्देशों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इस योजना को लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि योजना के तहत बच्चों की यूनिफॉर्म और जूते-मोजे की तय राशि सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए पात्र बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों का ब्योरा और आवश्यक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। इससे पहले तक प्री-प्राइमरी कक्षाओं (आंगनबाड़ी केंद्र/बालवाटिका) के छोटे बच्चों को यह सुविधा नहीं मिलती थी, केवल कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को ही यूनिफॉर्म की राशि दी जाती थी।
सरकार के इस कदम से गरीब और ग्रामीण इलाकों के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब छोटे-छोटे बच्चे भी स्मार्ट यूनिफॉर्म और जूते-मोजे में स्कूल आएंगे, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा और स्कूलों में उपस्थिति दर में भी सुधार देखने को मिलेगा।