फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shops springing up in the underpass; people troubled by traffic jams and filth.

Auraiya News: अंडरपास में सज रहीं दुकानें, जाम और गंदगी से लोग परेशान

Tue, 08 Sep 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shops springing up in the underpass; people troubled by traffic jams and filth.
जालौन चौराहे पर अंडर ब्रिज के नीचे सजी दुकानें। संवाद
औरैया। शहर के प्रमुख दयालपुर, खानपुर चौराहा और जालौन चौराहे पर बने पुलों के अंडरपास में रोजाना दुकानें सज रही हैं। इसके कारण न केवल दिनभर यातायात प्रभावित होता है। बल्कि पुलों के नीचे गंदगी का अंबार भी लग रहा है। लोगों और राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

दयालपुर स्थित अंडरपास में ठेले और फड़ वालों ने इस कदर कब्जा जमा रखा है कि मुख्य मार्ग बेहद सकरा हो गया है। सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पैदल चलने वालों को भी जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ता है। जालौन चौराहे के पास बने पुल के नीचे ठेले वालों ने पूरी तरह से बाजार सजा लिया है। खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन भी सड़कों पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे चौराहे पर हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है और आवागमन पूरी तरह प्रभावित होता है।
विज्ञापन

---
पूर्व में भी विशेष अभियान चलाकर अंडरपास से अवैध रूप से संचालित ठेलों को हटवाया गया था। जल्द ही दोबारा अभियान चलाकर अतिक्रमण कारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें वहां से हटने की सख्त हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष पांडेय, सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed