फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona patient died

कोरोना संक्रमित युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 30 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
corona patient died
औरैया। भाग्यनगर ब्लॉक के गांव प्रतापपुर निवासी कोरोना संक्रमित युवक की बुधवार को सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 185 हो गई है। संक्रमण से युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने फिर से खतरा बढ़ने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को गांव प्रतापपुर निवासी 27 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद ही उसकी इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई। युवक कई दिनों से खांसी और बुखार से ग्रसित चल रहा था। परिजन उसका कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर कानपुर से लाकर उसे 28 जून को सैफई में भर्ती कराया गया था।
वहीं, कोरोना संक्रमित एक मरीज ठीक होकर घर लौटा है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अभी तक 10194 संक्रमित सामने आए हैं। 185 की जान जा चुकी है। होम आइसोलेशन में पांच मरीज भर्ती है। जिले के बाहर के प्राइवेट कोविड अस्पतालों में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हो गई है। जिले में एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्र नौ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed