{"_id":"60ca382a8ebc3e708e36e79f","slug":"corona-auraiya-news-knp634597269","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में चलेगा टीकाकरण महाअभियान, पंचायत घर व स्कूल होंगे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में चलेगा टीकाकरण महाअभियान, पंचायत घर व स्कूल होंगे केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना से बचाव के लिए जुलाई में गांव-गांव टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। पंचायत घर और विद्यालय में टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। टीकाकरण से पहले तीन दिन तक गांव के लोगों को वैक्सीन के फायदे बताए जाएंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आदेश जारी किए हैं।
जिस ब्लॉक में 100 राजस्व गांव हैं, वहां 8 से 12 क्लस्टर बनाए जाएंगे। हर कलस्टर में करीब 10 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। 20 से 25 वैक्सीनेशन टीमें सक्रिय रहेंगी। टीकाकरण की मॉनिटरिंग के लिए डीएम और सीएमओ अलग-अलग टीमें तैयार करेंगे।
मोबलाइजेशन टीम में ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत सचिव, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, युवक मंगल दल अथवा महिला मंगल दल के पदाधिकारी शामिल किए जाएंगे। टीम तीन दिन तक गांव में जागरुकता अभियान चलाएगी। इसे क्लस्टर वैक्सीनेशन ग्रुप कहा जाएगा।