फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

सात स्वास्थ्य कर्मी समेत जिले में आए 45 नए पॉजिटिव

Sun, 06 Sep 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में 45 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें सात स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा पुलिसकर्मी, बैंककर्मी, जिला सांख्यिकी कार्यालय का एक कर्मचारी और बिजली विभाग के कर्मचारी भी शामिल है। 21 लोग स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 1423 संक्रमित सामने आए हैं। 1108 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 10 लोगों की जान जा चुकी है। अब ऐक्टिव केस 305 हैं। मालूम हो कि शनिवार को 57 पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकरियों को निर्देश दिया है कि गंभीर संक्रमित मरीजों को हर हाल में कोविड अस्पतालों में भर्ती कराएं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीजों पर निगाह रखें। यदि कोई संक्रमित सड़क पर टहलता पाया जाता है तो उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उस पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में रविवार को कुल 916 सैंपल लिए गए। इसमें ट्रू नॉट के 11, एंटीजन के 463 और आरटीपीसीआर के 442 सैंपल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 31813 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए हैं, जिसमें 29983 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। इसके अलावा अभी तक ट्रू नॉट के 1616 सैंपल और एंटीजन के 22531 सैंपल लिए गए हैं। बताया कि दिबियापुर स्थित कोविड एल-वन में कुल 12, पीबीआरपी दिबियापुर अटैच एल-वन में 26, चिचौली स्थित एल-टू में चार गंभीर संक्रमित मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में कुल 228 मरीज है। इसके अलावा अन्य पॉजिटिव मरीज जिले के बाहर के अस्पतालों में भर्ती हैं या फिर जिले के बाहरी होने के चलते वह अपने घरों में होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली दरवाजा में पांच, होमगंज में एक, सत्तेश्वर में एक, तिलक नगर में एक, द्विवेदी गेस्ट हाउस के पास एक, गुरुहाई मोहल्ले में एक, सिंडीकेट बैंक में तीन, जिला चिकित्सालय में दो, विद्युत विभाग में एक, सौ शय्या जिला चिकित्सालय में एक, चिरुहुली में एक, करमपुर में एक, फतेहपुर में एक, अंतौल में एक, भाऊपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के गांव परघईपुर में दो, बनारपुर में एक, डीएसटीओ (जिला सांख्यिकी कार्यालय) में एक, इंदिरा नगर दिबियापुर में एक, सीएचसी बिधूना में चार, तिलक नगर बिधूना में एक, आर्य नगर बिधूना में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव नगला नया में एक, अछल्दा ब्लाक के गांव औंतों में छह, सहार ब्लाक ब्लाक के थाना सहायल में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के गांव नियामतपुर में दो, खुशहालपुर में एक, सैंगनपुट्ठा में एक पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed