फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

16 पॉजिटिव मिले, बिना लक्षण वाले 24 मरीज होम आइसोलेट

Fri, 24 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। गुरुवार को मिली सैंपल की रिपोर्ट में 16 पॉजिटिव मिले। अभी तक 222 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, 154 स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव रकेस 66 हैं। वहीं, गुरुवार को 11 मरीज स्वस्थ हुए, उन्हें घर भेजा गया। शासनादेश के तहत बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन किया जा रहा है। अब तक 24 मरीजों को होम आइसोलेशन किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में कुल 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 222 जा पहुंची है, जबकि गुरुवार को 11 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 154 हो चुकी है। बताया कि 66 एक्टिव केस हैं। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या सिर्फ दो ही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। लोगों को जागरुक करने के साथ ही अधिक से अधिक कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। जिससे कि संक्रमण की जानकारी कर रोका जा सके। शासनादेश के बाद से बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों में ऐसे 24 मरीजों को होम आइसोलेशन किया गया है। साथ ही उन्हें घर में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। बताया कि चिकित्सकों की टीमें समय-समय पर मरीजों के घर जाकर उनकी जांच करेंगी। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि गुरुवार को कुल 372 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। अब कुल 1329 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

इन मोहल्लों के लोग निकले संक्रमित
निझाई मोहाल का 28 वर्षीय युवक, होमगंज का 48 साल का व्यक्ति, रुहाई मोहाल का 57 वर्षीय व्यक्ति, रुहाई मोहाल की 55 वर्षीय महिला, भीखमपुर का 59 साल का, गढ़ैया मोहाल का 70 वर्षीय वृद्ध, तिलक नगर का 44 वर्षीय व्यक्ति, दयालपुर का 18 वर्षीय युवक, ओमनगर का 34 वर्षीय युवक, उडनपुरा की 24 वर्षीय युवती, ऊंचा का 55 वर्षीय व्यक्ति ब्रह्मनगर के पांच लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed