फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

दो और कोरोना मरीज हुए ठीक, एक्टिव संख्या घटकर पहुंची आठ

Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। इटावा के जसवंतनगर और कानपुर देहात के गजनेर के अस्पताल में इलाज करा रही दो कोरोना संक्रमित महिलाएं ठीक हो गई है। इनमें एक बनारसीदास मोहल्ला की निवासी है। जबकि दूसरी सहायल थाना के नुनारी गांव की निवासी है।
विज्ञापन

दोनों को औरैया लाने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने एंबुलेंस संबंधित अस्पतालों में भेज दी है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 8 पहुंच गई है। कुल 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें इन दो महिला को मिलाकर कुल 24 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शहर के बनारसीदास मोहल्ला निवासी महिला 22 मई को कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। इसी तरह से सहायल थाना के नुनारी गांव निवासी महिला भी ठीक हो गई है। यह महिला 17 मई को कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही दोनों महिलाएं अपने-अपने घर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed