{"_id":"5eb198288ebc3e90602ab328","slug":"corona-auraiya-news-knp558652282","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मरीज के साले की रिपोर्ट आई पाजिटिव, संख्या पहुंची नौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मरीज के साले की रिपोर्ट आई पाजिटिव, संख्या पहुंची नौ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह बिधूना के चिरकुआ गांव का रहने वाला यह युवक इंदौर में रहकर चना व नमकीन बेचता था। लॉकडाउन के चलते कामकाज बंद होने से 29 अप्रैल को गांव लौटा था। यह युवक इंदौर से लौटे रम्पुरा गांव निवासी संक्रमित मरीज का साला है। पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर इसे कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, तिर्वा में भर्ती दो संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होेने की सूचना मिली है। आज के नए पॉजिटिव मरीज को मिलाकर औरैया में अब एक्टिव केस सात हो गए हैं। उधर, अब तक औरैया में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है, जिसमें नौ ठीक हो गए हैं। इस तरह अब सात कनफर्म केस है।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल की रात तीन लोग इंदौर और दो लोग अहमदाबाद से आए थे। इनमें से इंदौर से आया एक युवक उमरैन (एरवाकटरा) में अपनी बहन के यहां रुक गया था। बाकी चार लोग रम्पुरा गांव पहुंचे थे, जिन्हें ग्राम प्रधान के पति ने गांव के बाहर ही रोक कर प्रशासन को सूचना दी थी। इस पर 30 अप्रैल को इन्हें क्वारंटीन कराकर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। तीन मई को इनमें रम्पुरा गांव के एक युवक और सहार ब्लाक के मदार का पुरवा निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन्हीं दोनो पॉजिटिव मरीजों के बताने पर जिला प्रशासन ने बिधूना के चिरकुआ गांव निवासी एक और युवक को तीन मई को हिंदूपुर गांव से पकड़कर क्वारंटीन किया था। मंगलवार को मिली जांच रिपोर्ट में यह पॉजिटिव मिला। यह युवक रम्पुरा गांव के रहने वाले संक्रमित मरीज का साला है। डीएम ने बताया कि इसे भी कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजा जा रहा है।
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद एरवाकटरा ब्लॉक के रम्पुरा गांव को प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। मंगलवार को डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने गांव का दौरा किया। रम्पुरा गांव के आसपास एक किमी के क्षेत्र में बेरिकेडिंग कराकर आवाजाही प्रतिबंधित करा दिया है। गांव में एक व्यक्ति को नियुक्त कर दिया है, जो सब्जी आदि गांव में ही लाकर देगा।
विज्ञापन
रम्पुरा गांव के निवासी कोरोना संक्रमित मरीज के परिवार के 28 लोगों समेत 66 लोगों की जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। मंगलवार को सभी की रिपोर्ट आ गई। इसमें 65 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि एक की पॉजिटिव आई है। निगेटिव रिपोर्ट वालों को गुलाब सिंह लॉ कॉलेज में रखा गया है।