फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Contractor ran away leaving the dead body outside the house, brother expressed fear of murder

Auraiya Crime: घर के बाहर शव छोड़कर भागे ठेकेदार, भाई ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Aug 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2023 11:38 PM IST
सार

कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से दी गई तहरीर में भाई की मौत का कारण दुर्घटना बताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

विज्ञापन
Contractor ran away leaving the dead body outside the house, brother expressed fear of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर निवासी युवक का शव सोमवार देर शाम घर बाहर छोड़कर ठेकेदार भाग निकले। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। खानपुर निवासी अनीस (37) पुत्र अनवार खां मजदूरी करता था।

विज्ञापन

भाई हसीन ने बताया कि 23 अगस्त को ठेकेदार उसे अपने साथ कानपुर देहात के बनीपारा में चल रहे निर्माण के लिए ले गया था। सोमवार देर रात एक कार से ठेकेदार भाई के शव को लेकर घर पर पहुंचा। बताया कि उसका भाई सीढि़याें से फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इतना बताकर वह वहां से खिसक लिए। पीड़ित भाई ने बताया कि उसके भाई के नाक, कान से खून बह रहा है। उसने ठेकेदार व कुछ अन्य लोगों पर भाई की हत्या कर शव को घर पर छोड़कर भाग जाने का आरोप लगाया है। भाई ने बताया कि अनीस की शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से दी गई तहरीर में भाई की मौत का कारण दुर्घटना बताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed