फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Contract of five contract drivers absent from nine months terminated

नौ माह से अनुपस्थित पांच संविदा चालकों की संविदा समाप्त

Sun, 08 Nov 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Contract of five contract drivers absent from nine months terminated
औरैया। नौ महीने से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे पांच संविदा चालकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। जबकि 13 संविदा चालकों को नोटिस जारी किया गया है। शीघ्र जवाब न देने पर उनके खिलाफ भी सेवा समाप्त की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अन्य संविदा चालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि लंबे समय से कई संविदा चालक व परिचालक डिपो को सेवाएं नहीं दे रहे हैं। बताया कि कई बार उन्हें उनके पते पर नोटिस भेजकर व अन्य तरीकों से भी ड्यूटी करने के संबंध में अवगत कराया गया। लगातार अनुपस्थित चल रहे पांच संविदा चालक मनोज कुमार दोहरे निवासी भगौतीपुर इगुरी भरथना, लाल सिंह निवासी मड़ादासपुर बेला, गोविंद तिवारी निवासी बरौनाकला अघारा, देवेंद्र कुमार शर्मा निवासी होमगंज, सर्वेंद्र कुमार निवासी सांफर की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

बताया कि इन सभी की डिपो की प्रतिभूति राशि एवं समस्त अवशेष देयकों को जब्त करने के साथ ही यह कार्रवाई की गई है। बताया कि इनके अलावा भी अन्य अनुपस्थित चल रहे संविदा चालकों और परिचालकों को भी नोटिस भेजे गए हैं। यदि वे शीघ्र डिपो कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराते और न आने का कारण लिखित नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ भी संविदा समाप्त की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed