फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction of water tank started

Auraiya News: पानी टंकी का निर्माण शुरू

Fri, 29 Dec 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 29 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Construction of water tank started
अटसू। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौहरी गढ़िया में हर घर नल से जल योजना के तहत पानी की टंकी की जगह मिलने पर निर्माण शुरू करा दिया गया है। इस टंकी के बनने से कई गांवों के लगभग नौ सौ घरों की पेयजल समस्या दूर हो सकेगी। टंकी का निर्माण जगह न मिल पाने के कारण एक साल से लटका हुआ था।
विज्ञापन

योजना के अनुरूप ग्राम पंचायत सौहरी गढ़िया में 250 किलो लीटर की टंकी पिछले एक साल से बनना प्रस्तावित थी। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से जरूरत के मुताबिक जगह की उपलब्धता कराने में देरी के चलते अब तक टंकी का निर्माण नहीं कराया जा सका था। इधर एक माह पहले राजस्व कर्मचारियों ने सरकारी जमीन की खोजबीन शुरू की तो सौहरी गढ़िया के गाटा संख्या 563 में जरूरत के मुताबिक 1200 वर्ग मीटर की जगह मुहैया हो गई। शुक्रवार को जल निगम की ओर से बोरिंग के लिए मशीन से नलकूप की बोरिंग का काम शुरू करा दिया गया। टंकी के निर्माण के लिए नलकूप की बोरिंग की शुरूआत होने की जानकारी होते ही लोगों में खुशी व्याप्त हो गई। इस टंकी के बन जाने से सौहरी गढ़िया के साथ ही पुर्वा मदन सिंह, पुर्वा बरैला, पुर्वा झावर, गोपालपुर अड्डा गांवों को पेयजल की सप्लाई मिल सकेगी। जिससे इन गांवों के लगभग नौ सौ घरों के 3500 लोगों को पानी मिल सकेगा। इस संबंध में जल निगम के जूनियर इंजीनियर प्रगति श्रीवास्तव ने बताया कि जगह की समस्या के चलते बनने में देरी हो रही थी। जिसका आज से काम शुरू करा दिया गया। जल्द काम पूरा होने पर पाइप लाइन बिछाने के साथ ही लोगों को कनेक्शन देने का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed