{"_id":"6640fd1f80a60b7ca00bef5d","slug":"construction-of-residences-for-the-engineers-coming-for-the-construction-of-new-bridge-on-yamuna-has-started-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112115-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यमुना पर नए पुल निर्माण को आने वाले इंजीनियरों के आवास बनने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यमुना पर नए पुल निर्माण को आने वाले इंजीनियरों के आवास बनने शुरू
विज्ञापन
औरैया। शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पर एक नए पुल का निर्माण होना है। 151 करोड़ रुपये के बजट से बनने वाले इस पुल का निर्माण पूरा होने से आसपास के कई जिलों के लिए सफर आसान हो जाएगा।
शासन की ओर से औरैया में विलराया-पनवाड़ी मार्ग स्थित यमुना नदी पर नए पुल के निर्माण को शासन से 151 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी मिल गई थी। इसमें 22.69 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है। इस पर मार्च माह समाप्त होने से पहले ही कार्यदाई संस्था सेतु निगम ने भूमि पूजन कराने के साथ ही काम शुरू करा दिया था। हालांकि एक-दो दिन के बाद काम को बंद भी कर दिया गया।
इधर होली पर मजदूरों के न मिलने से काम बंद हो गया था। इसमें अब जाकर फिर से काम शुरू होने लगा है। एक ओर जहां यमुना नदी पर पुल के लिए बनने वाले खंभों के लिए मिट्टी की सैंपलिंग का काम किया जा रहा है। तो वहीं पुल बनाने को आने वाले इंजीनियरों के ठहरने के लिए अस्थायी आवासों का भी निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में अब जल्द ही पुल निर्माण की कवायद शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में सेतु निगम के डीपीएम एके सिंह ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। इंजीनियरों के रहने के लिए आवासों का निर्माण चल रहा है। काम पूरा होते ही इंजीनियरों की भी टीम आ जाएगी। उसके साथ ही पुल निर्माण शुरू हो जाएगा।