फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Construction of cooperative union building remained incomplete for two and a half years

Auraiya News: ढाई साल से अधूरा पड़ा सहकारी संघ भवन निर्माण

Sun, 04 Feb 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 04 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Construction of cooperative union building remained incomplete for two and a half years
फफूंद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाता का ममरेजपुर साधन सहकारी समिति भवन निर्माण ढाई वर्षों से अधूरा पड़ा है। जिसके चलते समिति का संचालन जर्जर सामुदायिक केंद्र से किया जा रहा है। वहीं से किसानों को खाद और डीएपी दी जा रही है।
विज्ञापन

ममरेजपुर साधन सहकारी समिति में लगभग 600 किसान सदस्य हैं, जो खेती के लिए समिति से खाद खरीदते हैं। सामुदायिक केंद्र में संचालित समिति द्वारा तीन वर्ष पूर्व 20 लाख की लागत से भवन निर्माण शुरू हुआ था। कार्यदाई संस्था ने छह माह में भवन बनाकर तैयार कर दिया था, साथ ही अनाज क्रय चबूतरा और टीन शेड का भी काम पूरा हो चुका था, लेकिन कमरों के दरवाजे, गेट,शटर, फर्श में मिट्टी भराव और फर्श की आरसीसी व प्लास्टर का काम होना बाकी था। अचानक कार्यदाई संस्था ने काम बंद कर दिया, जिससे पिछले करीब ढाई वर्षो से भवन अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन की कोई देखरेख नहीं होने से अनाज क्रय चबूतरा और टीन शेड भी उखड़ गया है। साधन सहकारी समिति को वहां से तीन किलोमीटर दूर ममरेजपुर गांव के जर्जर सामुदायिक केंद्र में संचालित किया जा रहा है। जिससे यूरिया, डीएपी आदि लेने आने वाले किसानों को लंबा चक्कर काटकर आना पड़ता है। भवन निर्माण में हो रही लापरवाही से किसानों में नाराजगी व्याप्त है। सदस्य किसान बलराम सिंह, राजेंद्र सिंह, ब्रज बिहारी, राजेश, सुरेंद्र, रामसेवक ने बताया की 20 वर्ष पहले साधन सहकारी समिति की नए भवन का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। अगर जल्द ही निर्माण पूरा नहीं हुआ तो किसान धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार ---
साधन सहकारी समिति के सचिव मुनेश्वर सिंह ने बताया की भवन का 20 लाख एस्टीमेट था। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा किस्तों में 16 लाख रुपये मंजूर हुए थे। प्रदेश सरकार से चार लाख का अनुदान मिलना था, लेकिन वो कार्यदाई संस्था को नहीं मिला और ठेकेदार काम छोड़ कर चला गया। इससे भवन का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसकी जानकारी सहायक निबंधक सहकारिता को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed