फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Constable physically assault a girl on the pretext of marriage, case registered

Auraiya News: सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Jul 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Constable physically assault a girl on the pretext of marriage, case registered
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अग्निशमन केंद्र में तैनात एक पुलिसकर्मी पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं युवती ने आरोपी की बहन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी सिपाही और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली सहित उच्चाधिकारियों को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि अलीगढ़ जनपद के थाना खैर के गांव नगरिया दरकना निवासी गजेंद्र सिंह वर्तमान में अग्निशमन विभाग अजीतमल में बतौर कांस्टेबल पद पर तैनात है। वह पहले से शादीशुदा है। इसकी जानकारी उसने पीड़िता को नहीं दी। खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता के साथ प्रेम विवाह कर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

दो माह का गर्भ होने पर उसने अपने ट्रांसफर होने की बात कहते हुए दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा। मामला बढ़े इससे पहले वह अपने गांव चला गया। जहां पर जाकर के उसने अपना फोन बंद कर लिया। पीड़िता ने बताया कि गजेंद्र सिंह की बहन ने उसे फोन किया और बताया कि गजेन्द्र की शादी सात वर्ष पहले हो चुकी है। उसकी छह वर्ष की एक बेटी भी है। उसे भूल जाओ और पैसे लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की बहन ने कहा कि पैसे ले लो और मामले में राजीनामा कर लो। नहीं तो बहुत बुरा होगा। साथ ही गजेंद्र को छोड़ देने की धमकी भी दी। कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर रूद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर युवती की तहरीर पर सिपाही व उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। वहीं देर शाम पुलिस ने फायर स्टेशन के बाहर से सिपाही गजेंद्र सिंह को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed