फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Congressmen blew effigy of Prime Minister

कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का फूंका पुतला

Sat, 19 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 19 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Congressmen blew effigy of Prime Minister
केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का आरोप है कि केंद्र सरकार गरीब जनता को लूटने का काम कर रही है। जनता से चुनाव किए गए तमाम वायदों को सरकार ने अभी पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि आए दिन बढ़ रही महंगाई से जनता त्रस्त है। इस कारण गरीब जनता भुखमरी की कगार पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल में पैसे घटाती है और रुपयों में कीमत बढ़ाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। गरीब जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में अधिकारी पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं। किसी पर कोई लगाम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें महिलाएं घर से बाहर निकलने में कतराती है।  इस मौके पर रामू पेंटर, धीरेंद्र गुप्ता, रामकृष्ण चतुर्वेदी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed