फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Condition of Awas Vikas is worse, will complain to DM

Auraiya News: आवास विकास के हालात बदतर, डीएम से करेंगे शिकायत

Sun, 06 Jul 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 06 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Condition of Awas Vikas is worse, will complain to DM
आवास विकास पार्क में बैठक करते समिति के पदाधिकारी। - फोटो : आवास विकास पार्क में बैठक करते समिति के पदाधिकारी।
औरैया। आवास विकास के हालात बदतर होने से आवास विकास जन कल्याण समिति में आक्रोश है। समिति ने बैठक कर इसके लिए संघर्ष करने का एलान किया है। एक सप्ताह तक समस्या की सुनवाई न होने पर डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ. एसएस सिंह परिहार की अध्यक्षता में रविवार को आवास विकास पार्क में बैठक हुई। इसमें सड़कों व गलियों में जलभराव, नाला व सीवर चोक होने पर नाराजगी जताई गई। अध्यक्ष ने कहा कि हालात इतने बदतर हैं कि अब उन्हें यहां मकान बनवाकर पछताना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका से शिकायत करो तो वह मामला आवास विकास का बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। आवास विकास के अफसर फोन नहीं उठाते हैं। दफ्तर में भी ताला पड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इससे उन लोगों की सोसायटी की हालत मलिन बस्ती जैसी हो गई है। इसके खिलाफ समिति आवास विकास के खिलाफ संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।

बैठक में भाजपा नेता दिनेश मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी, देवमुनि पोरवाल, अश्वनी पोरवाल, नवीन पोरवाल, राजनारायण मिश्रा, अनुराग अग्रवाल, कुलदीप यादव, अवध नरेश शुक्ला व निशांत विश्नोई, हरीओम वर्मा, रामप्रताप सिंह सेंगर व मुकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed