{"_id":"655a5d6a9719a7a0f202b274","slug":"complaint-box-missing-from-kotwali-gate-auraiya-news-c-12-1-knp1074-479849-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कोतवाली गेट से गायब हुई शिकायत पेटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कोतवाली गेट से गायब हुई शिकायत पेटिका
Mon, 20 Nov 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कई लोग थाना कोतवाली में पुलिस के सामने जाने में हिचकिचाते हैं। समाज में होने वाले अपराध व शरारती तत्वों की जानकारी देने के लिए वह बिना सामने आए शिकायत पेटिका में पत्र डालकर गुप्त संवाद पुलिस से करते हैं। यह शिकायत पेटिका सदर कोतवाली गेट पर लगी थी, जो अब लापता हो गई है। ऐसे में लोगों के विचार जहां के तहां थम गए हैं। अनदेखी की वजह से लोगों के गुप्त सूचना देने का एक तंत्र बंद पड़ गया है।
सदर कोतवाली के बाहर अक्सर फरियादियों की भीड़ देखी जाती है। जालसाजों का धंधा बाहर क्षेत्र में चलता है। पूर्व में अधिकारियों की ओर से इसे लेकर सख्ती भी बरती गई। वहीं कोतवाली के अंदर जाने से हिचकिचाने वाले लोगों के लिए शिकायत पेटिका का जरिया भी अब बंद है। पुलिस से अपना पक्ष रखने के लिए शिकायत पेटिका बहुत अहम समझी जाती है। कई बार गांवों के छोटे-मोटे मसलों की जानकारी इसी शिकायत पेटिका के माध्यम से समय से होती है। बड़ी घटना होने से बच जाती हैं। गांव से लेकर शहर में गुप्त तौर पर शिकायत करने के लिए अहम मानी जाने वाली शिकायत पेटिका जो पहले कोतवाली के मेन गेट पर लगी थी, अब पिछले कुछ दिनों से मुख्य गेट से लापता है। जिसे दोबारा से लगाने को लेकर जद्दोजहद नहीं की जा सकी है। इस संबंध में सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायत पेटिका टूट गई थी, जल्द फिर से शिकायत पेटिका लगाई जाएगी।