फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cold wave in the morning, sunshine in the afternoon gave some relief

Auraiya News: सुबह चली शीतलहर, दोपहर में निकली धूप ने दी कुछ राहत

Mon, 15 Jan 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cold wave in the morning, sunshine in the afternoon gave some relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। पिछले तीन दिनों से सर्दी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह के समय पाले के साथ कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंच गया। दोपहर में धूप निकलने पर कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर सर्दी ने अपना असर दिखाया।
जिले में रविवार को पाला के साथ कोहरा छाने से शहर की सड़कों और हाईवे पर लोगों की आवाजाही कम रही। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 19, बिलरायां पनवाड़ी राज्यमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह के समय वाहन चालक हाईवे किनारे वाहन खड़े कर कोहरा छटने का इंतजार करते रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए लोगों अलाव का सहारा लिया। नगर के मुख्य चौराहों पर लोग अलाव सेंकते रहे। दोपहर एक बजे तक बाद धूप खिलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली और लोग गली मोहल्लों और घरों की छतों पर धूप सेंकते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फोटो-20- डॉ. अरविंद कुशवाहा। संवाद
बंद कमरे में न करें हीटर और अंगीठी का इस्तेमाल
औरैया। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कमरा बंद कर अंगीठी या हीटर का इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। हीटर चलाने से कमरे की नमी खत्म हो जाती है, इससे निमोनिया व सांस की नली में सूजन आने की आशंका बढ़ जाती है। चिकित्सकों का कहना है कि रात में कमरा बंद कर हीटर या अंगीठी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चिकित्सकों का कहना है कि रात में कमरा बंद करने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है और बच्चों के बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा का कहना है कि रात में हीटर चलाने से कमरे का तापमान बढ़ जाता है और मौसम की जो नमी रहती है, तापमान बढ़ने से सांस की नली में सूजन आ जाती है। इससे बच्चों में निमोनिया, दमा व अस्थमा की बीमारी होने का भी खतरा रहता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed