{"_id":"589f3bf14f1c1b865237cead","slug":"co-from-the-work-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कार्य से सीओ मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कार्य से सीओ मुक्त
औरैया
Updated Sat, 11 Feb 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ अजीतमल के सीयूजी नंबर से सपा के पक्ष में वोट करने का मैसेज वायरल होने के बाद हाकिमों के तेवर बदल गए हैं। शनिवार को डीएम के. बाला जी ने सीओ को चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया। उन्हाेंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर सीओ को जिले से हटाने की संस्तुति की है।
सीओ अजीतमल नरेश यादव के सीयूजी नंबर से शुक्रवार को अखिलेश यादव को वोट देने का मैसेज व्हाट्स ऐप ग्रुपों पर वायरल हुआ था। यह मैसेज वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामला बढ़ता देख सीओ सभी ग्रुपों से लेफ्ट हो गए। भाजपा ने इस मैसेज पर कड़ी आपत्ति जताई थी। निर्वाचन आयोग से शिकायत होने पर डीएम के. बाला जी ने जांच बैठा दी थी। उन्होंने एसपी से रिपोर्ट मांगी थी। इस पर एसपी रामकिशोर ने सीओ से बात कर रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में सीओ नरेश के बयान का हवाला दिया गया। बयान के तहत चालक से मोबाइल पर यह मैसेज चला गया। उन्हें स्मार्टफोन की तकनीक के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।
डीएम ने सीओ के इस पक्ष को नहीं माना है। उन्होंने शनिवार को तत्काल प्रभाव से सीओ को चुनाव कार्य से मुक्त कर दिया। वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर सीओ को जिले से हटाने की संस्तुति की है।