फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Clouds started hovering, chances of rain for two days

Auraiya News: मंडराने लगे बादल, दो दिन बारिश के आसार

Tue, 13 Feb 2024 05:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
Clouds started hovering, chances of rain for two days

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

औरैया। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मंगलवार को सूरज निकला, लेकिन बादलों की आवाजाही रही।

मौसम विभाग के अनुसार ओले के आसार भी हैं। पिछले एक सप्ताह से मौसम खुला था। तेज धूप से ठंड का असर काफी कम हो गया था। हालांकि मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। इससे तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के प्रभारी व मौसम वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार मराठवाड़ा और विदर्भ के निचले हिस्से में विकसित चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ ही बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्किम जैसे राज्यों में ओले पड़ने के साथ तेज बारिश की संभावना है। इसका असर कानपुर मंडल के कई जिलों में देखने को मिलेगा। जिले में मौसम का मिजाज बदलेगा, 15 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



फोटो13एयूआरपी 01- रुरुगंज में खेतों में कटे पड़े सरसों के गट्ठर। संवाद

मौसम में बदलाव से बढ़ी किसानों की धुकधुकी



औरैया। मंगलवार से आसमान में बादल छाए रहने से एक बार फिर किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में सरसों की कटाई का काम शुरू हो चुका है, वहीं आलू की फसल भी तैयार खड़ी है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो इसमें नुकसान तय है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अंकुर झा ने बताया कि बारिश से खड़ी फसलों को बचाने के लिए किसान खेतों में पानी के निकास की व्यवस्था करें। बताया कि यदि बारिश होती है तो सरसों और चने की फसलों में नुकसान की आशंका है। वहीं आलू, गाजर, मूली की ऐसी फसलें जो खेतों में पड़ी है। उसको थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed